कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एम्बुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा

MS Malik
By
2 Min Read

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

देहरादून। कोरोना महामारी के इस नाजुक दौर में कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार एम्बुलेस भी नहीं मिलती है। मिलती है तो मनमर्जी के रेट चालकों द्वारा वसूल किए जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से नि:शुल्क एम्बुलेंस सर्विस शुरू की गयी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिसमें फोन आने पर एम्बुलेंस कोरोना मरीज के घर पहुंच जाएगी। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होगी। घर से अस्पताल तक छोड़ने के लिए यह गाड़ी जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाने का काम भी पार्टी नेता द्वारा भी लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में भी मरीजों की मदद कर रही है। पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि इस एम्बुलेंस में सभी इमरजेंसी उपकरण लगे हुए हैं और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा इस एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए रखा गया था। प्रदेश कांग्रेस के तरफ से निःशुल्क सेवा के लिए संपर्क नंबर भी जारी किये गये है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, नवीन जोशी, प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोंटू, पीके अग्रवाल सहित अनेको कांग्रेसी मौजूद रहे।

इन नंबरों पर फोन कर प्राप्त करें सहायता
श्री नवीन जोशी 9897777783
श्री पी0के0 अग्रवाल 9837078291
श्री लालचन्द शर्मा 9412056550
श्री विजय रतूड़ी मोंटी 9837145457
श्री प्रदीप भारद्वाज 8630343232
श्री विजय भट्ट 9557794006

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!