कांग्रेस ने “भारत जोडो यात्रा” की पहली वर्षगांठ पर शहीद स्थल तक निकाली पदयात्रा

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित (कन्या कुमारी से कश्मीर तक) ‘‘भारत जोडों यात्रा’’ की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से कचहरी स्थित शहीद स्थल तक भारत जोडों पदयात्रा/भारत जोडों सम्मेलन का आयोजन कर कांग्रेसजनों ने शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ एक तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। तीर्थ यात्रा, हर यात्रा का प्रारंभ होती है। हम आपको वचन देते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के आदर्श, प्रेरणा और उद्देश्य निरंतरता में जारी रहेंगे

प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा की जब ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ चल रही थी, तो इसे असफल करने के कई षड्यंत्र हुए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली एक उन्होने कहा कि जुड़ा हुआ भारत किसे परेशान कर सकता है? वे कौन सी ताकतें हैं जो अब ‘भारत’ को ‘इंडिया’ से भिड़वा रही हैं? आज यह सवाल बेहद जरूरी है, क्योंकि यह देश के वर्तमान और भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की आज ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की पहली वर्षगांठ पर मैं लाखों निडर भारतीयों का धन्यवाद करता हूं। यह यात्रा मीलों और किलोमीटरों में नहीं नापी जा सकती है। यह यात्रा सैकड़ों भाषाएं, लाखों आहें, करोड़ों उम्मीदें के रास्ते से होते हुई भारत के दिल में समा गई। यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। यात्रा अभी चल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के एकता और मोहब्बत की ओर करोड़ों कदम, देश के बेहतर कल की बुनियाद बने हैं। यात्रा जारी है – नफरत मिटने तक, भारत जुड़ने तक।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राजनीति में एक बेहद परिवर्तनकारी घटना थी। यह यात्रा बढ़ती आर्थिक असमानताओं, बढ़ते सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही जैसे विषयों पर केंद्रित थी। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान अपने मन की बात नहीं की बल्कि इस अवसर का इस्तेमाल जनता की चिंता को सुनने के लिए किया। यात्रा अलग-अलग रूपों में आज भी जारी है। यह देश भर में छात्रों, ट्रक ड्राइवर्स, किसानों और कृषि श्रमिकों, मैकेनिकों, सब्जी व्यापारियों के साथ राहुल गांधी की मुलाकातों एवं मणिपुर में उनकी उपस्थिति के साथ-साथ लद्दाख की उनकी सप्ताह भर की विस्तारित यात्रा से स्पष्ट है। यात्रा में मुख्य रूप से उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक आदेश चौहान, मनोज तिवारी, राजेन्द्र भण्डारी, मदन बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, गोपाल सिंह राणा, विरेन्द्र जाती, रवि बहादुर, सुमित हृदयेश, काजी निजामुददीन, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द प्रताप सिंह नेगी, पार्षद रमेश कुमार मंगू, पूर्व प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोंटू, महानगर अध्यक्ष डाॅ जसविन्दर सिंह गोगी, पछुवादून अध्यक्षा लक्ष्मी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, काग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति हेमा पुरोहित, मथुरादत जोशी, पूर्व प्रदेश सचिव हाजी सुलेमान अंसारी,लंढौर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र, वसीम खान, विनीत डोभाल, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कैंट बोर्ड के सभासद जितेन्द्र तनेजा, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ वर्मा, गीताराम जायसवाल, सौरव उनियाल, संदीप शर्मा, हिमांशु नेगी, एडवोकेट देवेश उनियाल अक्षय, पूर्व प्रधान राजेश डोगरा,सोशल मीडिया प्रदेश कोऑर्डिनेटर विकास नेगी, मोहन काला, सुभाष धस्माना,सुलेमान अली, मोहम्मद फैसल आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!