कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान को याद करते हुए सम्पूर्ण समाज को उनके उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कांग्रेसजनों ने राज्य निर्माण आन्दोलन में 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आन्दोलन कारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य उन्हीं आन्दोलन कारियों की धरोहर है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा और सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठन मनमोहन शर्मा ने विजयदशमी दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी को सेल्यूट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर आज देश आजाद हुआ और गुलामी की जंजीरों से दूर हुए अंग्रेजों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ऊपर भी बहुत अत्याचार किये पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था और आज किसानों के लिए वर्तमान सरकार ने अत्याचार करके उनके लहू को पीने का काम कर रही है।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश में हरित क्रांति का आह्वान किया था परन्तु आज किसानों के ऊपर अत्याचार और शोषण हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा देश खुशहाल हो और किसी के ऊपर अत्याचार ना हो गांधी जी और लालबहादुर शात्री जी के जीवन से हमें यही सब प्रेरणा लेनी हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सेवादल अतिरिक्त मुख्य संगठन मनमोहन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली, अनुसूचित जाति के पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल, गोपाल सिंह गढ़िया, रेनू चुनरिया, मंजू चौहान, रंजना, हरि कृष्ण भट्ट, पुनीत चौधरी अधिवक्ता, सुनील बांगा, मानसिंह, नकली राम, राजेश चमोली, गुल मोहम्मद, हेमंत उप्रेती आदि कांग्रेसजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!