देहरादून। राजधानी देहरादून में कांग्रेस सेवादल का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन रिंग रोड स्थित होटल पर्ल एवेन्यू में आयोजित किया जा रहा है। आज रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन भाग लेंगे। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ अक्टूबर रविवार को 10:00 बजे से होटल पर्ल एवेन्यू में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल समेत अन्य कांग्रेसी शामिल होंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से समयानुसार पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

