केएल राहुल को बनना था इंजीनियर, बन गए क्रिकेटर

MS Malik
By
1 Min Read

इस समय चल रहे आईपीएल में पंजाब किंग्स ( Punjab Kings ) की अगुआई कर रहे कन्नौर लोकेश राहुल (K.L.Rahul ) आज यानी 18 अप्रैल को 29 साल के हो गए।

राहुल के पिता डाक्टर लोकेश इंजीनियर और माँ राजेश्वरी प्रोफ़ेसर हैं। राहुल के पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे। राहुल पढ़ाई में अच्छे थे लेकिन खेल से ज़्यादा जुड़ाव होने के कारण 11 वर्ष की आयु में उन्होंने क्रिकेट को गम्भीरता से लेना शुरू किया।खेल को आगे बढ़ाने में उनके परिवार ने हमेशा साथ दिया ।साल 2010 में कर्नाटक की तरफ़ से फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की।

पिता की एक गलती से रोहन से राहुल बन गए
———————————
के एल राहुल के नामकरण का क़िस्सा काफ़ी दिलचस्प है। राहुल के पिता सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फ़ैन हैं। जब वो नामकरण कर रहे थे तो रोहन नाम भूल गए और उन्हें लगा की सुनील गावस्कर के बेटे का नाम राहुल है और यही नाम अपने बेटे को भी दे दिया और उनका नाम कन्नौर लोकेश राहुल हो गया और आज केएलराहुल ने पूरी दुनिया में अपने नाम की धाक जमा दी है।

🖊️ड़ा0 जितेन्द्र सचान की कलम से

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!