कैन्ट बोर्ड में भाजपा को झटका, पूर्व उपाध्यक्ष साथी सभासद सहित कांग्रेस में हुए शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने माला पहना कर कांग्रेस में किया शामिल

देहरादून। क्लेमेंट टाउन कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष/सभासद भाजपा नेता सुनील कुमार एवं सभासद मोहम्मद तासीन बडी संख्या में अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, एवं प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने दोनों सभासदों को माला पहना कर कांग्रेस परिवार में शामिल किया।

क्लेमेंट टाउन के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता सुनील कुमार एवं भाजपा सभासद तासीन अली ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में धर्मपुर विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, राजीव जैन, प्रदेश सचिव सचिव एवं पार्षद रमेश कुमार मंगू, पार्षद राजेश परमार, मोहन गुरुंग, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान भगवान सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह नेगी, विनोद राय, दिलशाद अली, एडवोकेट विजय पाल, सुभाष धस्माना, कमल, यशपाल चौहान, सिद्दार्थ वर्मा, साकेत गुप्ता, प्रदीप, मंसूर अली, विक्की, आशीष भारद्वाज, सौरभ, नरेश, संदीप, आदि बडी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!