कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विक्रम चालकों को किया राशन वितरण

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर रोड़ एवं हाथीबड़कला रुट के 136 विक्रम चालकों को राशन किट वितरित की।

उन्होंने कहा कि कोविड के कारण विक्रमों का संचालन बंद होने से चालकों की आमदनी शून्य हो गयी है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस समस्या से अवगत कराये जाने के बाद हमने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत राशन किट वितरण करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि राशन किट में 10 किलो आटा, 05 किलो चावल, तेल, दाल, मसाले एवं चीनी सम्मिलित है।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, पार्षद कमल थापा, मंसूर खान, विक्रम यूनियन के अध्यक्ष योगेश्वर राणा आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!