कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी सोनिया आनंद रावत कांग्रेस में शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। गायिका सोनिया आनंद रावत सोमवार को भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

सोनिया आनंद रावत, भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह की करीबी हैं। जबकि, सोनिया आनंद के भाई रविंद्र आनंद आम आदमी पार्टी में हैं। रविंद्र आनंद कैंट विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!