कोरोना का रौद्र रूप आने लगा सामने, 24 घंटे में 1,41,986 नए मामले, ओमिक्रोन के भी 3071 मामले

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,41,986 नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 40,895 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 285 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच देश में पाजिटिविटी दर भी अब 9.28 फीसद पर आ गई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 4,72,169 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,44,12,740 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,83,178 हो गई है।

ओमिक्रॉन के कुल 3,071 मामले आए सामने

देशभर में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के 27 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रान के कुल 3,071 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,203 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। यहां कुल 876 मामले हो चुके हैं जिनमें से 381 लोग ठीक होकर वापिस जा चुके हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में 513 में से 57 मरीज ठीक होकर वापस जा चुके हैं।
बाकी राज्यों की बात करें तो कर्नाटका में 333 में से 26,
राजस्थान में 291 में से 159,
केरल में 284 में से 93,
गुजरात में 204 में से 151,
तेलंगाना में 123 में से 47,
तामिलनाडु में सभी 121, हरियाणा में 114 में से 83,
ओडिशा में 60 में से 5,
उत्तरप्रदेश में 31 में से 6,
आंध्र प्रदेश में 28 में से 6,
पश्चिम बंगाल में 27 में से 10,
गोवा में सभी 19 मरीज,
आसाम में सभी 9 मरीज,
मध्यप्रदेश में सभी 9 मरीज,
उत्तराखंड में 8 में से 5 मरीज,
मेघालय में 4 में से 3,
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 3 में से 0,
चंडीगढ़ में सभी 3,
जम्मू कश्मीर में सभी 3,
पांडुचेरी में 2 में से 2,
पंजाब में 2 में से 2,
छत्तीसगढ़ में 1 में से 0,
हिमाचल प्रदेश,
लद्दाख और मणिपुर में भी 1 में से 1 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!