कोरोनेशन अस्पताल में घटती प्रसव दर से जिलाधिकारी नाराज़, व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी आवास पर प0 दीन दयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) राजकीय जिला चिकित्सालय देहरादून की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में प्रसव दर कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय में पार्किग की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सालय में पार्किगं व्यवस्थाएं बनाने के आश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्रबन्धन समिति की अगली बैठक अस्पताल परिसर में ही रखना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में सुविधाएं बढाई जाएं तथा आवश्यक उपकरण, जरूरत की वस्तुओं हेतु प्रस्ताव भेजे। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में प्रसव दर कम होने के पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि चिकित्सालयों में सुविधाएं बढाई जाएं खासकर महिलाओं/बच्चों/बुजुर्गो को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं बनाए, तथा सम्बन्धित आशाओं के माध्यम से भी चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं को अपने-2 क्षेत्र की धात्री महिलाओं को जागरूक करते हुए सुविधाओं की जानकारी दें तथा चिकित्सालयों में और अधिक सुविधाओं बढाई जाए। ओपीडी के साथ-2 आईपीडी पर ध्यान दें, ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में अवस्थापना सुविधाओं एवं उपकरण का आगणन कर प्रस्ताव भेजें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिखा जंगपांगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, वरिष्ठ पैलोलॉजिस्ट डॉ जे.पी नौटियाल, सांसद प्रतिनिधि विनोद खण्डूरी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित सम्बन्धित चिकित्सक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!