कोल्हूखेत के पास गहरी खाई में गिरे बाइक सवार, एक की मौत दूसरा घायल

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। मसूरी- देहरादून हाईवे पर कोल्हुखेत के पास आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पेंट-पुताई के काम से मसूरी जा रहे दो लोगों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर खाई की ढलान पर फंस गया। पुलिस और SDRF ने मौके पर रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को खाई में बाइक (प्लैटिना – UK07AB-7926) गिरी मिली। SDRF टीम ने रस्सियों की मदद से नीचे उतरकर घायलों को खोजा। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सबसे पहले पहाड़ी पर अटके घायल को सुरक्षित बाहर लेकर आई और उसे एम्बुलेंस से अस्पताल रवाना किया।

मृतक की पहचान असवाक अहमद (40) पुत्र फ़ारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। वहीं गंभीर घायल फैजान अहमद (14) पुत्र असवाक अहमद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!