कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, ओडीआई में 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

MS Malik
By
1 Min Read

जे एस सचान
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली है। विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं। कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए हैं। कोहली ने इस पारी के दौरान और भी बेहद खास रिकॉर्ड बनाए। कोहली अब वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने 80 रन बनाते ही सचिन का रिकॉर्ड यह तोड़ दिया। सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। कोहली वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2003 के सीजन में 7 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!