क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले पार्षद सुखबीर बुटोला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को चंद्रबानी वार्ड पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। बुटोला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात में चंद्रमणि में अमर शहीद शिशिर मल्ल द्वार का निर्माण करवाने की मांग की। जिस पर एक्शन लेते हुए जोशी ने तुरंत अधिकारियों से वार्ता कर शहीद द्वार बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

भाजपा पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि धारावाली में सेना द्वारा ग्रामीणों की रजिस्ट्री की जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ते को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने सेना के अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया कि ग्रामीणों की भूमि पर अतिक्रमण को हटाया जाए व अपनी भूमि को चिन्हित किया जाये। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, पूर्व प्रदेश मंत्री विपिन कुमार, क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला, अनिल ढकाल, मनोनीता राणा, गब्बर सिंह भंडारी, लता गुरुंग, राजपाल असवाल आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!