खबर शिक्षा विभाग से: गृह परीक्षाओं के लिए शासनादेश हुआ जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि गृह परीक्षाओं के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी किए गए इस आदेश में 27 जनवरी का संदर्भ ग्रहण करने के लिए कहा गया है। जिसमें वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन जनपद अपनी सुविधानुसार बोर्ड परीक्षाओं के पूर्व या बाद 22 अप्रैल से 25 मई के बीच कर सकते हैं।

इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। साथ ही जूनियर हाई स्कूल में परीक्षा मूल्यांकन के कार्य बोर्ड परीक्षा अवधि में संपादित किए जाएंगे इसके अलावा हाईस्कूल और इंटर कॉलेज मैं जहां वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाएं केंद्र प्रस्तावित नहीं है तथा बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं है और वहां शिक्षक उपलब्ध हो तो बोर्ड परीक्षा के साथ ही ग्रह परीक्षा भी संपादित की जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!