खेड़ा अफ़गान में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल अस्पताल में भर्ती

MS Malik
By
1 Min Read

खेड़ा अफ़गान। दुकान के बाहर सामान लगाने के लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सा के लिए अस्पताल भिजवाया।


शुक्रवार को नकुड थाना अंतर्गतके खेड़ा अफ़गान में मुख्य बाज़ार स्थित दो दुकानदार मुकीम पुत्र शफीक व बसारत में दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर विवाद हो गया सामान में तोड़फोड़ करने के साथ जमकर लाठी-डंडे ईंट, पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के 4 लोग घायल बताये गए हैं।

आधा घंटा चले उत्पात के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नकुड़ कोतवाली प्रभारी राजेंद्र वशिष्ठ व चौकी प्रभारी संदीप अधाना ने स्थिति पर काबू पाया तथा घायलों को तुरन्त सीएचसी नकुड में भर्ती कराया। नकुड थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!