गणेश बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। महीनों की मत्थापच्ची के बाद कांग्रेस को उत्तराखंड में नया पार्टी अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी आलाकमान ने फैसला लिया है जिसके तहत प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वही पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौप दी गई है।

वही इसके साथ साथ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्षों के मॉडल को भी उत्तराखंड में आजमाया गया है। प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है जिसमें कुमाऊँ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़, कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी को जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं गढ़वाल से कांग्रेस के दलित चेहरे जीत राम आर्य और कांग्रेस के युवा नेता राजपाल खोरोला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।भुवन कापड़ी को इसलिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है क्योंकि वो सीएम पुष्कर धामी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं इसलिए उनका कद बढाया गया है।

वही हरीश रावत को भी चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। साथ मे किशोर उपाध्याय को संचालन समिति का उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!