गुजरात में भाजपा ने रचा इतिहास, मिली सबसे बड़ी जीत, प्रधानमंत्री ने जताया जनता का आभार

MS Malik
By
4 Min Read

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने 182 में से डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। ऐसा करिश्मा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नहीं कर पाए वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कर दिखाया है।

पीएम मोदी ने जनता का जताया आभार
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत के लिए गुजरात की जनता का आभार जताते हुए कहा कि मैं जनता जर्नादन के सामने नतमस्तक हूं. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो मेहनत किया है उसकी खुशबू चारों तरफ हम महसूस कर रहे हैं. पीएम मोदी ने गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया. यूपी के रामपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी भाजपा को जीत हासिल हुई है. बिहार के उपचुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन आने वाले दिनों का संकेत कर रहा है. प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोग का भी आभार जताया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और देश की जनता की सेवा की है उसका परिणाम हमें इस प्रचंड जीत में दिखाई देता है। नड्डा ने कहा, “गुजरात की जनता, गुजरात के कार्यकर्ता व तमाम कार्यकर्ता जो हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कार्यरत रहे, उन्हें मैं तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई देता हूंं और अभिनंदन करता हूं. आज बहुत ऐतिहासिक दिन है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत हासिल हुई है.”

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी
गुजरात विधानसभा में चुनाव में बंपर जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है. पीएम नरेंद्र मोदी भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे. कुछ देर में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे।

गुजरात की जनता का धन्यवाद: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है. हमें पॉजिटिव राजनीति करनी है. हम लोग शरीफ और ईमानदार लोग हैं. गुजरात के लोगों ने बहुत प्यार और इज्जत दी. हमने मुद्दों की राजनीति है. हम अपने काम गिनाते हैं और जाति और धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। गुजरात के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि हमने गुजरात में जगह बना ली है. हमें चालीस लाख लोगों ने वोट दिया है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. हमने मेहनत से चुनाव लड़ा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!