गैस सिलेंडर बुक करना हुआ आसान, WhatsApp नम्बर से ऐसे बुक करें गैस

MS Malik
By
2 Min Read

अगर आपको गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने में दिक्कत आ रही हैं तो अब आप घर बैठे सिर्फ वॉट्सएप पर मेसेज कर गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनियां जैसे की भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस भी ग्राहकों को वॉट्सऐप से सिलेंडर बुक करने की सुविधा दे रही हैं। वॉट्सएप से सिलेंडर बुक करने की सुविधा सिर्फ उसी नंबर पर मिलेगी जो एजेंसी में रजिस्टर्ड है। नंबर रजिस्टर कराए बगैर गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा सकते हैं।

इंडेन गैस:
इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 नंबर पर बुकिंग कर सकते हैं। उपभोक्ता इस नंब 7588888824 को अपने मोबाइल में सेव करें। इसके बाद व्हाट्स एप ओपन करें। सेव किए गए नंबर को खोलें और अपने उस रजिस्टर्ड नंबरसे Book या REFILL# लिखकर भेज दें। REFILL# लिखकर भेजते ही ऑर्डर पूरा होने का जवाब आएगा। रिप्लाई में सिलेंडर बुकिंग की डिलीवरी की तारीख भी बताई जाएगी।

एचपी गैस:
एचपी के ग्राहक इस नंबर 9222201122 को अपने मोबाइल में सेव करें। इस नंबर को सेव करने के बाद वाट्सएप ओपन करें और सेव किया गया नंबर खोलें। सेव किये गये एचपी गैस सिलिंडर के नंबर पर Book लिखकर भेज दें। अपने रजिस्टर्ड नंबर से एचपी गैस के इस नंबर पर Book लिखकर भेजते ही वाट्सएप पर ही आर्डर डिटेल आ जाएगा। इसमें सिलेंडर की डिलीवरी डेट सहित पूरी जानकारी होगी

भारत गैस:
भारत गैस की बुकिंग के लिए आपको मोबाइल में 1800224344 नंबर सेव करना पड़ेगा। नंबर सेव करने के बाद आपको वाट्सएप पर जाना होगा। इसके बाद सेव किये भारत गैस यानी भारत पेट्रोलियम स्मार्ट लाइन नंबर पर जाएं और वाट्सएप पर Hi या Hello लिखकर भेज दें। तुरंत रिप्लाई आएगा, जिसमें व्हाट्स पर एजेंसी द्वारा स्वागत किया जायेगा। सिलेंडर जब भी बुक करना हो, बस आप वाट्सएप पर Book लिखकर भेज दें। Book लिखकर भेजते ही आपको ऑर्डर डिटेल मिलेगी। बताया जाएगा क किस दिन सिलेंडर डिलीवर होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!