गैस सिलेंडर से दुर्घटना पर मिलता है 50 लाख तक मुआवजा जानिये क्या है प्रावधान और कैसे मिलता लाभ

MS Malik
By
2 Min Read

अक्सर आपने कई बार सुना होगा कि किसी के घर पर गैस सिलेंडर फट गया और कई लोगों की मौत हो गई लेकिन कंपनी गैस सिलेंडर फटने पर ₹50 लाख तक का मुआवजा देती है लेकिन अधिकतर लोगों को पता नहीं है कि इसे कैसे क्लेम करते हैं।

यदि किसी भी कंपनी का गैस सिलेंडर फट जाए तो उसकी सारी जिम्मेदारी डीलर या फिर कंपनी की होती है हाल ही में एक मामला देखने को मिला जब एक घर में 1 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए जिसमें एक महिला की मौत हो गई एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई तब कोर्ट ने मृत महिला के परिवार वालों को 10 लाख 46 हजार का मुआवजा दिलाया कि झुलसी हुई महिला को एक लाख का मुआवजा मिला।

लेकिन सिलेंडर फटने पर 50 लाख रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है मायएलपीजी.इन (http://mylpg.in) के मुताबिक जैसे ही कोई व्यक्ति एलपीजी कनेक्शन लेता है तो उसे मिले सिलेंडर से यदि उसके घर में कोई दुर्घटना होती है तो वह व्यक्ति 50 लाख रुपये तक के बीमा का हकदार हो जाता है।

सिलेंडर से हुई दुर्घटना में अधिकतम 50 लाख रूपये तक का मुआवजा और प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 10 लाख रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है एलपीजी सिलेंडर के बीमा कवर पाने के लिए ग्राहक को दुर्घटना होने की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन और अपने एलपीजी वितरक को देनी होती है।
एफआईआर की कॉपी, घायलों के इलाज के पर्चे व मेडिकल बिल तथा मौत होने पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाणपत्र संभाल कर रखें।
इस प्रकार आप किसी भी व्यक्ति को यह बता सकते हैं कि सिलेंडर से हुई दुर्घटना में उसे 50 लाख रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!