ग्रीन वैली ने एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम की, प्रेस क्लब की टीम ने भी किया शानदार प्रदर्शन

MS Malik
By
2 Min Read

खेडा अफगान। ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर बाल दिवस के अवसर पर ग्रीन वैली तथा प्रेस क्लब की टीमों के बीच एकदिवसीय मैच खेला गया।

जिसमें प्रेस क्लब टीम के कप्तान दानिश खान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज इब्राहिम ने अपनी टीम की ओर से 82 विशाल के 32 रनों की शानदार पारी खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 229 रनों का लक्ष्य प्रेस क्लब की टीम के सामने रखा। प्रेस क्लब की टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मुत्तलिब ने 3 आजम खान ने 2 तथा खालिद मलिक ने 1 विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब की टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए खालिद मलिक के ताबड़तोड़ 82 रन मुत्तलिब के 49 संजीव शर्मा के नाबाद 3 गेंदों पर 13 रनों रनों की पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुक्सान पर 208 रनों तक ही पहुंच पाई।

इस तरह यह मैच ग्रीन वैली की टीम ने 20 रनों से जीता।
अंपायर की भूमिका ग्रीन वैली कोच अर्जुन सिंह तथा विजय चौधरी माजरा ने निभाई।

ग्रीन वैली क्रिकेट टीम के कप्तान सलामत खान कोच अर्जुन सिंह ने दोनों टीमों की ओर से शानदार बल्लेबाजी करने पर खालिद मलिक व इब्राहिम को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अब्दुल्ला खान, डायरेक्टर माज अली खान, मोहम्मद इरफान, मुस्तफिज अहमद, सौरभ धीमान,समरेज सैफी, कल्ली आदि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!