देहरादून। कांग्रेस पार्टी द्वारा चंपावत में बिना किसी ठोस सबूत के भ्रम एवं भ्रामक प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पटेल नगर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और भ्रामक राजनीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और प्रदेश के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन राजनीति कर रही है और केवल भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार असत्य तथ्यों के आधार पर राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है, लेकिन कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाने के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे प्रयासों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता के मुद्दों पर बात करने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। यही कारण है कि वह भ्रम, प्रोपेगेंडा और असत्य तथ्यों के सहारे राजनीतिक वातावरण को दूषित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता केवल जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित है तथा पार्टी सदैव जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगे भी इसी संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे भ्रामक प्रचार और झूठी राजनीति से सतर्क रहें तथा विकास और सुशासन की राजनीति का समर्थन करें।












