छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस ने चंडी देवी मंदिर के महंत को गिरफ्तार किया

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। हरिद्वार में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि महंत रोहित गिरी पर पंजाब के लुधियाना में किसी महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पंजाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया। और बुधवार को स्थानीय पुलिस को विश्वास में लेते हुए महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आज पुलिस महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गयी। उन्होंने वताया की पंजाब में दर्ज छेड़खानी के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!