जनता के बजाए अपना विकास करने में जुटी रही भाजपा: जोशी

8

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी द्वारा मेयर चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत बुधवार को धर्मपुर विधानसभा के माजरा क्षेत्र में सघन दौरा कर आम जनता से सम्पर्क कर आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की। नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा ने सदैव अपना विकास किया जनता के विकास की कभी नहीं सोची इसी का नतीजा है कि देहरादून में विकास कही भी दिखाई नहीं देता पूरा देहरादून का बुरा हाल है यहाँ के मेयर ने जनता की समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया जिसका ख़ामियाज़ा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जोशी ने पार्टी के विजन को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए निर्माण कार्यों की जांच कर दाषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अभी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून नगर निगम के कई इलाकों में आम जनता से सम्पर्क किया है तथा सभी जगह जनता भाजपा के शासन से त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि आज महानगर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर बुनियादी सुविधायें चुस्त दुरूस्त हों। स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरा देहरादून खुदा पडा है, टूटी हुई सडकों पर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं परन्तु सरकार कान में तेल डलकर सोई हुई है। कुल मिलाकर महानगर की जनता भाजपा सरकार की अव्यवस्था के चलते भारी दिक्कतों का सामना कर रही है।

नवीन जोशी ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गढ़िया, गणेश भट्ट, वीरेंद्र पवार, राजेश बर्थवाल, धीरज शाही, राकेश कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।