जमीन धोखाधड़ी मामले में आरोपी 5 हज़ार का इनामी प्रमोद उर्फ अरशद कय्यूम गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के धोरण में हुईं जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी को राजपुर पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश में कई राज्यों में दबिश जारी है।

राजपुर पुलिस के अनुसार 10 जून को राकेश बत्ता ने तहरीर दी थी कि गिरीश कोटियाल, दिनेश कुमार अग्रवाल वरिष्ठ आर्किटेक्ट व राजीव कुमार ने उन्हें राजपुर रोड स्थित एक प्लॉट धौरण खास में दिखाया। जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये थी। आरोपितों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उससे एक इकरारनामा बनाया और अरशद कय्यूम के नाम पर 55 लाख रुपये खाते में और 25 लाख नकद लिए। जब वे उस प्लॉट में कब्जा लेने पहुंचे तो वहां पर असली अरशद कय्यूम मिला जिसने प्रॉपर्टी के पेपर दिखाते हुए उस प्रॉपर्टी को अपना बताया। जिस पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई।

11 जून को साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित गिरीश कोठियाल निवासी हरीपुर नवादा थाना नेहरू कॉलोनी, दिनेश अग्रवाल निवासी रेस कोर्स थाना कोतवाली और राजीव कुमार निवासी ग्राम रावटी थाना हीमपुर बिजनौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपित प्रमोद कुमार (फर्जी अरशद कय्यूम) को 19 जून को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। जिनके बाद फरार चल रहे आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने न्यायालय से गैर जमाननतीय वारंट प्राप्त

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!