जलभराव से परेशान लोगों का कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

MS Malik
By
2 Min Read

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार भी रहे मौजूद

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ओगल भट्टा में जलभराव से परेशान लोगों ने क्षेत्रिय पार्षद रमेश कुमार मंगू, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के साथ ऑगलभट्टा छेत्र में भारी जलभराव को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर एडीएम शालनी सिंह को ज्ञापन सौंपा।

पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि इस बस्ती में हर बार बरसात में लोगों के घरों में पानी घुस जाता है, जिससे हर बार भारी नुकसान का सामना क्षेत्रवासियों को करना पड़ता है, यहाँ जलभराव का मुख्य कारण बस्ती के अंदर एक पुराने नाले का है, जिसके ओवर फ्लो होने से हर बार घरों में पानी घुसता है, कई बार हम प्रशासन से नाले को बस्ती से बाहर कराने को लेकर प्राथना पत्र दिया, समस्या के समाधान को लोगों ने क्षेत्रिय विधायक जी को भी अवगत कराया, उन्होंने 2017 में वादा किया था कि जल्द ही नाले को बस्ती से बाहर कर दिया जाएगा, पर अभी तक कुछ भी कार्य नही हुआ, अब धीरे धीरे पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है, इस बार अभी तक सबसे ज्यादा पानी लोआगे इसी प्रकार पानी का वेग बढ़ता रहा तो सामान के साथ जान का भी खतरा ऑगलभट्टा छेत्र के निवासियों को होगा।

ज्ञापन देने वालो में सिद्धार्थ वर्मा, सुभाष धस्माना, शिक्षा देवी, उर्मिला देवी, सुनीता बिष्ट,बिंद्रा प्रसाद, अरुण,विमल, गणेश थापा, राजकुमार, मन सिंह, पारेश्वर, माधवी दत्त, रामदीन, हरि राम सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!