जाखन में घर में आग लगने से सामान जलकर राख, कैबिनेट मंत्री ने दी आर्थिक सहायता

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में जाखन बापू नगर विवेक विहार स्थित सुनीता थापा के घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी आग लगने की सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे और उन्हें हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

 मंत्री ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी कोष से भी सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने बताया कि सम्भवतः शाट सर्किट के कारण यह हादसा हो गया हो। उन्होंने दूरभाष पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी पीड़ित परिवार का सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर पार्षद संजय नौटियाल, निरंजन डोभाल, अरविन्द डोभाल आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!