जिला पंचायत चुनाव : अध्यक्ष पद की सीटों के आरक्षण का हुआ ऐलान

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सीटों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। सीटों के आरक्षण संबंधी घोषणा का सभी को बेसब्री से इंतजार था। अब सीटों के आरक्षण की घोषणा के बाद तस्वीर एकदम साफ हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सीटों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। शामली को अनुसूचित जाति स्त्री के लिए आरक्षित किया गया है। बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर को अनारक्षित पद के लिए आरक्षित किया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद की 6 सीटों को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसमें शामली, बागपत, लखनऊ, कौशाम्बी, सीतापुर व हरदोई सीट शामिल हैं।

अनूसूचित जाति के लिए 10 सीटों को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए जो सीट आरक्षित की गई हैं, उनमें औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली व मिर्जापुर शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!