जिला पंचायत राज अधिकारी को नई दिल्ली में स्काच अवार्ड

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। टिहरी के जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खान को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में शासन व विकास में विशिष्ट योगदान के लिए वर्ष 2025 का ‘स्काच अवार्ड’ प्रदान किया गया। इसे शासन व विकास में विशिष्ट योगदान के लिए सरकार, संस्था व संगठनों को दिये जाने वाले सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान का दर्जा हासिल है।

खान को यह सम्मान नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के सिल्वर ओक हाल में ‘लोकतंत्र विकास का अंतर्संबंध’ विषय पर आयोजित 101वें स्काच शिखर सम्मेलन में प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान स्काच समूह के प्रबंध निदेशक दीपक दलाल ने प्रदान किया। बताया गया कि DPRO को यह पुरस्कार ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के बेहतर क्रियान्वयन के लिये दिया गया है।

खान को इसको यह सम्मान मिलने पर राजधानी देहरादून के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!