जेल में गैंगस्टर टिल्लू की हत्या, बेखौफ हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। टिल्लू पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर उसे मार गिराया। हमले के बाद टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है. जेल अधिकारी ने पुष्टि कर दी है।

बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया था. इसके बाद उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां सुबह 6.30 बजे उसकी मौत हो गई. हालांकि, अभी तिहाड़ जेल प्रशासन हार्ट अटैक से मौत बता रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टिल्लू दिल्ली का नामी गैंगस्टर था। उस पर कई केस चल रहे थे। माना जाता था कि गोगी गैंग से उसकी दुश्मनी थी और गोगी की हत्या के पीछे भी टिल्लू का हाथ था। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी टिल्लू की दुश्मन बन गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार उसे धमकियां दी थी। टिल्लू को अति सुरक्षा वाले तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 9 में रखा गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!