झबरेड़ा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजपाल भाजपा में शामिल, झबरेड़ा से मिल सकता है टिकट

MS Malik
By
1 Min Read

ज्इवाइनिंग से पहले विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थकों ने की रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ नारेबाजी

देहरादून। बुधवार को कांग्रेस को फिर एक झटका लगा है। हरिद्वार जिले की झबरेड़ा सीट से पूर्व प्रत्याशी एवं टिकट के प्रबल दावेदार रहे राजपाल कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए। राजपाल को हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस नेता राजपाल ने पार्टी में शामिल करने पर हाईकमान का आभार जताया।

वहीं राज्यपाल के भाजपा ज्वाइन करने से पहले भाजपा में भी जबरदस्त बगावत शुरू हो गई। राजपाल के भाजपा में शामिल होने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचे क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्णवाल के समर्थकों ने रमेश पोखरियाल निशंक होश में आओ के नारे लगाने के साथ राजपाल की भाजपा में जॉइनिंग का विरोध किया। परंतु उनके विरोध के बावजूद राज्यपाल को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!