ढाई साल में 4917 नशा तस्कर गिरफ्तार, PHQ ने दी जानकारी

MS Malik
By
1 Min Read

814 ईनामी अपराधियों को भाई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1620 का गुंडा एक्ट में चालान

देहरादून। पूरे प्रदेश में नशा तस्करों ने जाल बिछाकर लोगों विशेषकर युवा पीढ़ी को अपने शिकंजे में जकड़ लिया है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा ज़ारी किए गए आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं।

प्रदेश पुलिस द्वारा पिछले ढ़ाई साल मेअपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण के लिए उत्तराखण्ड में दिनांक एक जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2023 तक एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कुल 4917 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कुल 814 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कुल 1620 अभियुक्तों के चालान किया गया है।

प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाये जाते हैं। समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष निर्देशित किया गया है कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!