तरला नागल के बाद मालसी में नगर निगम ने अपनी भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नगर निगम की टीम ने अपनी ज़मीनों से कब्ज़ा हटाने का अभियान जारी रखा हुआ है।सोमवार को नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ ग्राम मोज़ा मालसी पहुंची तथा वहां पर नगर निगम की भूमि खसरा नंबर 328 पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया। जिस के बाद 770 वर्ग मीटर नगर निगम की भूमि में अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाये गये कच्चे मकान को ध्वस्त करते हुए नगर निगम के स्वामित्व की भूमि होने का बोर्ड लगाया गया। टीम मे रविन्द्र दयाल सहायक नगर आयुक्त, कुलदीप सिंह कर निरिक्षक, रिषिपाल चौधरी कर निरीक्षक, साहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!