तीन IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, नितिन भदौरिया फिर बने जिलाधिकारी अल्मोडा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण/दायित्व में फेरबदल कर दिया है।
आज जारी आदेश के अनुसार IAS आर मीनाक्षी सुंदरम को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार पूर्व की भांति यथावत रहेगा।

IAS सुरेंद्र नारायण पांडे को अल्मोड़ा के जिला अधिकारी पद से अवमुक्त कर दिया गया है। बीती 8 फरवरी के आदेश के द्वारा जिला अधिकारी अल्मोड़ा के पद पर किया गया स्थानांतरण को भी निरस्त किया गया है। पांडे को सचिव प्रभारी उर्जा उत्तराखंड शासन तथा निदेशक उरेडा के पद पर तैनाती दी गई है।

IAS नितिन भदौरिया से अपर सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार एवं विद्यालय शिक्षा प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक विद्यालय शिक्षा तथा निदेशक उरेडा का अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त किया गया है। 8 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार 12 फरवरी 2021 के द्वारा किया गया स्थानांतरण आदेश को निरस्त किया गया है। अब नितिन भदौरिया अल्मोड़ा के जिला अधिकारी के पद पर पूर्व की भांति यथावत बने रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!