तीस हजार की रिश्वत लेते एक और घूसखोर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। धामी सरकार का भ्रष्टचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। विजिलेंस टीम ने रविवार को एक और घूसखोर को तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

विजिलेंस उत्तराखण्ड द्वारा लगातार दूसरे दिन भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो उसकी गैरसैण जनपद चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की सब दुकान बोईताल जो उसके पार्टनर द्वारा चलायी जा रही है, जिसका नियमित रूप से राजस्व देने के बावजूद निकासी पास न होने का भय दिखाने के एवज में आज कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को शिकायतकर्ता से तीस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह उसके किराये के आवास शक्ति नगर, कर्णप्रयाग जनपद चमोली, से सतर्कता सेक्टर देहरादून, की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!