तुलाज़ के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कार्यशालाएँ आयोजित

MS Malik
By
1 Min Read



देहरादून
। तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के लिए दो ऑनलाइन कार्यशालाओं का आयोजन किया। कार्यशालाएं ‘सीएनसी प्रोग्रामिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग’ और ‘एनर्जी रिकवरी सिस्टम इन इलेक्ट्रिक व्हीकल’ विषय पर आयोजित की गईं।


कार्यशालाओं का संचालन वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर दामोदर नायक और आरएंडडी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट लोकेश पांडा द्वारा किया गया। इन कार्यशालाओं में कुल 37 मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने हिस्सा लिया।
पहली कार्यशाला ‘सीएनसी प्रोग्रामिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग’ का उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर संख्यात्मक नियंत्रण मशीन टूल्स की मूल बातें और उसकी क्षमताओं से अवगत करना रहा। इस कार्यशाला में छात्रों को सीएनसी प्रौद्योगिकियों, पार्ट प्रोग्रामिंग, जियोमेट्रिक डाइमेंशनिंग एवं टॉलरेंसेस, संचालन के लिए सीएनसी मशीन का सेटअप और औद्योगिक अनुप्रयोगों के संदर्भ में सीएनसी मशीन पर बुनियादी अभ्यास के बारे में जानकारी दी गई।
वहीँ दूसरी कार्यशाला ‘एनर्जी रिकवरी सिस्टम इन इलेक्ट्रिक व्हीकल’ का उद्देश्य छात्रों को पुनर्योजी ब्रेकिंग सिस्टम के कामकाज और लाभों को समझना रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!