दरिंदगी : प्रेमी ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका की हत्या कर किये 35 टुकड़े, गिरफ्तार

MS Malik
By
6 Min Read

इससे पहले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजेश गुलाटी इसी तरह कर चुका है अपनी पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही डरावना और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मुंबई से राजधानी दिल्ली आकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। सूत्रो की माने तो यह मामला छह महीने पुराना है, लेकिन इस खुलासा अब हुआ है। जिसमें प्रेमी युवक ने अपने साथ लिव-इन पार्टनर (Live In Partner) में रह रही प्रेमिका का कथित तौर पर गला घोंट दिया। और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। साथ ही उसने 18 दिनों में इन टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में घटित हो चुकी है। जहां राजेश गुलाटी नाम के एक दरिंदे ने अपनी पत्नी के टुकड़े टुकड़े कर डीप फ्रीजर में रखा हुआ था जिनको उसने इसी प्रकार ठिकाने लगाया था। उस जघन्य हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड को हिला कर रख दिया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती को साथ में काम करने वाले युवक से प्यार हो गया, वह अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ उसके साथ मई 2022 में दिल्ली चली आई। महरौली में एक फ्लैट में रहने लगे। फिर प्रेमी ने उसके शरीर के 35 टुकड़े किए,उन्हें स्टोर करने के लिए एक फ्रिज खरीदा और 18 दिनों में विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया। बता दें कि श्रद्धा के पिता ने दिल्ली के महरौली थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। श्रद्धा के पिता विकास मदान ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। वहीं श्रद्धा और आफताब दोनों लिव-इन रिलेशन में रहते थे। जब परिवार को इन दोनों की रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो श्रद्धा के पिता ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने मुंबई छोड़ दिया और दिल्ली आकर रहने लगे।
पिता ने कहा कि 26 वर्षीय बेटी श्रद्धा मुंबई के मलाड में स्थित मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी. नौकरी के दौरान श्रद्धा की मुलाकात आफताब से हुई. दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। दोनों मुंबई छोड़ दिल्ली आकर रहने लगे।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की और आफताब को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया कि अक्सर श्रद्धा शादी करने को लेकर दबाव बनाती थी। इसी पर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। बता दें कि 18 मई को दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब श्रद्धा से उसके घर वालों की काफी समय कोई बातचीत नहीं हुई और न ही उसका फोन लग रहा था, तब 8 नवंबर को उसके पिता विकास मदान बेटी को देखने दिल्ली आए थे। जब वह फ्लैट पर पहुंचे, तो अंदर से ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने महरौली पुलिस से संपर्क किया और अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक और युवती मुंबई के एक कॉल सेंटर में साथ काम करते थे, वही इस दौरान दोनोे में प्यार हुआ और साथ में रहने लगे। दोनोे के ही परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ थे। इस कारण ये दोनों वहां से दिल्ली भाग आए और महरौली) में रहने लगे। इस दौरान युवती श्रद्धा के परिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसके ठिकाने के बारे में पता था, लेकिन जब उन्होंने देखा कि अपडेट बंद हो गए हैं, तो उनके पिता उनकी खैर-खबर लेने दिल्ली आए। इसके बाद जब वह अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पाए, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर कबूला कि उसने श्रद्धा की हत्या कर दी, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उसने बताया कि दोनों अक्सर इस मुद्दे पर काफी लड़ते थे और जब चीजें हाथ से निकल गईं, तो उसने मई में उसे मार डाला। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आफताब ने पहले श्रद्धा का गला घोंट दिया और फिर उसके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया। साथ ही उसने शक से बचने के लिए उन टुकड़ों को एक-एक करके पूरी दिल्ली में फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमी युवक ने शव को चापड़ से कई टुकड़ों में कर दिया और दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक आफताब रात को 2 बजे शरीर के टुकड़े को एक एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी के बयान के आधार पर श्रद्धा की लाश के टुकड़े ढूंढने में लगी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!