दर्दनाक : पौड़ी में मैक्स गाड़ी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, कैबिनेट मंत्री ने जताया शोक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर पौड़ी से आ रही है। यहां बलश्रीनगर विधानसभा के पैठाणी क्षेत्र में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिलोली से बारात लेकर डोबरी लौटते हुए यह दुर्घटना हुई है। हादसा सियोली मल्ली- सियोली तल्ली मार्ग पर हुई है। दुर्घटना आज शाम करीब छह बजे की है। मैक्‍स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्‍स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 6 लोगों के मरने की खबर है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए पाबौ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, दुर्घटना पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दुख जताया है। धन सिंह रावत ने अपने पेज पर लिखा, मेरे क्षेत्र के अंतर्गत स्योली के पास हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के हताहत होने की सूचना से मन बहुत व्यथित हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!