दाखिल खारिज के लिए रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। हरिद्वार जिले में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार तहसील में तैनात महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका के निजी सहायक अनुज कुमार को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2023 से अपने प्लाट के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के लिए लगातार पटवारी द्वारा आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन 9 अप्रैल को उनके निजी सहायक अनुज कुमार द्वारा इसके एवज में रिश्वत मांगी गई।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था। सतर्कता अधिष्ठान की देहरादून सैक्टर ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तहसील परिसर में ही आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

डायरेक्टर ने की टीम को पुरस्कार देने की घोषणा

गिरफ्तारी के बाद अधिष्ठान की टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सतर्कता अधिष्ठान ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पदीय कार्यों के निष्पादन में रिश्वत की मांग करता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना निडर होकर हेल्पलाइन नंबर 1064, व्हाट्सएप नंबर 9456592300 या ईमेल vighq-uk@nic.in पर दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!