दुःखदः चमोली जिले में तीन मासूमों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के चमोली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घाट ब्लॉक के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। इस घटना इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी और 03 बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम चमोली सहित राजस्व, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घुनी गांव निवासी दिनेश लाल पुत्र ध्यानी राम पीआरडी में कार्यरत थे। घुनी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत ने बताया कि, ग्रामीणों को घटना में दिनेश लाल का शव रस्सी से लटका मिला और बाकी 4 सदस्य संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर ही मृत पाए गए। दिनेश का शव घर के एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर लगे हुक पर फांसी से लटका हुआ था। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

वहीं नायब तहसीलदार घाट धीरेंद्र राणा ने बताया कि, मृतकों में दिनेश लाल (38 वर्ष), उनकी पत्नी बीरा देवी (35 वर्ष), बेटी नेहा (13 वर्ष), बेटा अरुण (8 वर्ष) व बेटा अक्षय (7 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए डाक्टरों की टीम को बुलाकर गांव में ही करवाई की जा रही है। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!