दुखद: अस्पताल में ऑक्सीजन का टैंकर हुआ लीक, 22 मरीजों की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में दुखद हादसा हुआ है। यहां के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने के बाद 22 मरीजों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी नासिक कलेक्टर सूरज मांढरे ने दी।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती 30 से 35 मरीजों की हालत गंभीर है। सूत्रों का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। आपको बता दें कि नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में आज सवेरे 11.30 बजे टैंक से ऑक्सीजन लीक होनी शुरू हुई थी, जिसके बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लीक पर काबू पाने की कोशिश की गई।


अस्पताल के टैंक से ऑक्सीजन लीक पर लगभग काबू पाया जा चुका है। टैंक से ऑक्सीजन लीक के दौरान कुछ वैंटिलेटर्स पर ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो गई, जिस वजह से ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन लीक से प्रभावित मरीजों की की देखभाल की जा रही है, कुछ मरीजों को ऑक्सीजन बेड से वेंटीलेटर बेड पर शिफ्ट किया गया है, कुछ मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। प्राथमिक तौर पर ज्यादा गंभीर 20-25 मरीजों को बचाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!