दुखद : कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन, मुख्य्मंत्री ने जताया शोक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन राम दास निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले चंदन रामदास ने बागेश्वर में ली अंतिम सांस

राजनीतिक करियर 1980 में शुरू किया, लंबे समय से बीमार चल रहे थे चंदन राम दास

चार बार के विधायक थे चंदन राम दास, उत्तराखंड बीजेपी के लिए बड़ा झटका

एक सरल और संजीदा स्वभाव के नेता को पार्टी ने खो दिया बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती थे चंदन राम दास।

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। चंदन रामदास अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण पर थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दौरान मुलाकात करने जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा भी अस्पताल पहुंचे थे। आपको बता दें की चंदन रामदास का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, उन्हें लंबे समय से अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दी थी, आज उनकी पुनः तबियत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया है। प्रदेश में शोक की लहर है।

वहीं सीएम धामी ने भी ट्वीट कर उनेक निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है कि मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!