दुखद: खेलते समय Septic Tank में गिरने से छह साल के मासूम की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के शिवनगर में एक छह साल का बच्चा खेलते हुए बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिर गया। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, शिवनगर सेलाकुई निवासी एक महिला घरों में सफाई का कार्य करती है। मंगलवार दोपहर महिला अपने छह साल के बच्चे को लेकर एक बिल्डिंग में सफाई का काम करने आई थी।

महिला सफाई कर रही थी और बच्चा खेल रहा था। बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा खेलते. खेलते टैंक में गिर गया। बच्चे को खोजते हुए उसकी मां सेप्टिक टैंक तक पहुंची। बच्चे को सेप्टिक टैंक के भीतर देख वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगी। चिल्लाने और रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया गया।

कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और जिसके बाद उसको पास में ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सेलाकुई थाना प्रभारी शेंकी कुमार ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान शिवनगर निवासी साहिब पुत्र मजीद के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पीड़ित पक्ष की और से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!