दुखद: जंगल में लगी आग बुझाने गए 4 वन कर्मियों की मौत, कई गम्भीर घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के अल्मोड़ा जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है बिनसर सेंचुरी में एक बड़ा हादसा हो गया है। बिनसर सेंचुरी में लगी वनाग्नि की चपेट में आने से 4 वनकर्मियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। विभाग की बोलेरो जीप जलकर स्वाहा, जबकि ड्राइवर समेत 4 अन्य लोग आग में बुरी तरह झुलस भी गए हैं।

ऊत्तराखण्ड के जंगल इन दिनों कई स्थलों में धधक रहे हैं। नैनीताल के बाद अल्मोड़ा की बिनसर सेंचुरी में लगी आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है। घने जंगलों के बीच आग बुझाने में जुटे फारेस्ट गार्ड ही आग की चपेट में आ गए। वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने घटना से इनकार नहीं किया है। चारों को बेस अस्पताल लाया गया है जहां अग्रिम कार्यवाही चल रही है। आग की चपेट में आने से वन विभाग की बोलेरा जीप भी स्वाहा हो गई। वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने कुमाऊं के तमाम बड़े अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

आग में बुरी तरह झुलसे लोगों के बारे में डॉक्टर का कहना है कि एक 80% जल चुका है। जबकि अन्य 45% झूलस चुके हैं ये सभी फायर वाचक पीआरडी जवांनो के साथ गाँव के लोग जबकि दो गाँव के और एक फायर वाचक और एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गयी वन क्षेत्रधिकारी ने बताया कि आज 3 बजे विनसर में आग लगने की सूचना पर मौके पर इन आठ लोंगो की टीम मौके पर गयी और हवा की तेजी के करण आग ने विकराल रूप लिया। जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 4 लोग गंभीर घायल है। जिनको हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!