दुखद: देर रात आए भूकंप से अब तक 70 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। देर रात दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों के साथ ही नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था जहां भयानक तबाही हुई है अभी तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बहुत से लोग घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। जिनमें और लोगों के दबे होने की आशंका है।

नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने तबाही मचा दी है. 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं. भूकंप के बाद अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है. मलबे में दबने के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण ज्यादातर लोगों की मौत रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है. मृतकों की जानकारी रुकुम पश्चिम के डीएसपी नामराज भट्टराई और जाजरकोट के डीएसपी संतोष रोक्का ने दी है।

नेपाल में तबाही मचाने वाले भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा गया. बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में था. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने भूकंप से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने बचाव और राहत के लिए 3 सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया है. इस भूकंप का असर यूपी के लखनऊ में भी देखा गया था, जहां लोग झटके महसूस होने के बाद घरों से बाहर निकल आए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!