दुखद: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को थाना रायपुर को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमती सीता कैंतुरा के सरस्वती विहार अधोईवाला स्थित घर मे किराए पर रह रहे युवक धर्मवीर पंवार पुत्र सुल्तान सिंह ,उम्र -23 वर्ष, निवासी ग्राम -पुंडरी ,थाना -देवप्रयाग, जनपद -पौड़ी गढ़वाल द्वारा अपने कमरे में दरवाजे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त 03 माह से उक्त मकान पर किराए पर रह रहा था तथा करणपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!