दुखद : भाजयुमो नेता की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। बाजपुर हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर भैंस से टकराकर बाइक सवार भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दुखद हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा (26) पुत्र हुकुम सिंह गांव भटपुरी, बरहैनी बाजपुर निवासी बाइक से हल्द्वानी जाने की बात कहकर निकला था। बरहैनी से निकला संजय अभी गड़प्पू के जंगल में पहुंचा था कि हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गड़प्पू जंगल में सड़क पर अचानक भैंस आ गई संजय राणा की बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सम्भल नहीं पाया और बाइक भैंस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी वजह से संजय बाइक को काबू नहीं कर सका और अचानक सामने आई भैंस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संजय को रात में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने सड़क पर लहूलुहान पड़ा देखा और पास ही भैस भी मृत पड़ी हुई थी। पुलिसकर्मियों द्वारा आनन-फानन में घायल संजय राणा को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में हालत नाजुक होने पर अस्पताल वालो ने उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान संजय राणा की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!