दून में कोरोना के तीन और मामले, 16 हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। राजधानी देहरादून में भी कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज एक निजी लैब, दूसरा एम्स ऋषिकेश और तीसरा मरीज मैक्स अस्पताल में सामने आया है। अभी तक 139 लोगों की जांच हुई, इनमें से 16 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा डेंगू के भी दो नए मामले सामने आए हैं।

देहरादून शहर से 44 और 32 मामले बाहर के हैं। डेंगू के 68 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि आठ मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने 65 डेंगू संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई। इनमें से दो मरीज पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक मरीज एसएमआई अस्पताल तो दूसरा ग्राफिक एरा में भर्ती है। अब तक कुल 76 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं, जिसमें से देहरादून शहर से 44 और 32 मामले बाहर के हैं। डेंगू के 68 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि आठ मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

दरअसल समय से पहले शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली है, लेकिन इसके साथ ही बारिश से डेंगू-मलेरिया बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह पानी भरा है, जहां लार्वा पनपने का खतरा है। ये नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 17398 घरों में सर्वे कराया और 54 घरों में 63 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। देहरादून में सर्वे में अभी तक 1655 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है।

इस बार बारिश समय से पहले ही शुरू हो गई है, जिसके चलते यह मौसम डेंगू- मलेरिया के मच्छर के लिए अनुकूल हो गया है। ऐसे में सरकार द्वारा सर्वे कर रही टीमों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!