देशवासियों की श्रद्धा का केंद्र है उत्तराखंड, इसकी गरिमा बनाए रखना हमारा कर्तव्य : महेंद्र भट्ट

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के चारों धामों के साथ ही समस्त देशवासियों कि यहां के निवासियों में भी बड़ी श्रद्धा है हम कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे यह प्रभावित हो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को राज्य स्थापना की 23 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कारगी चौक स्थित एक समारोह में उपस्थित धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे याद है मुझे डिबरी से पढ़ाई करनी पड़ी थी आज घर घर में बिजली है। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मूल रूप से भले गुजरात के हौ पर उनका मन उत्तराखंड में रमता है यह उन्हीं का प्रताप है कि केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री यमुनोत्री में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी वे स्वयं करते हैं, इन्हीं विकास कार्यों की बदौलत इस वर्ष से 45 लाख से भी अधिक यात्री उत्तराखंड के चारों धाम में आए और यहां के निवासियों को भरपूर रोजगार मिला। भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है भर्ती घोटाले के आरोपियों को जेल यात्रा कराई है।

धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कार्यकर्ताओं को अपने भावुक भाषण में उत्तराखंड से जुड़े अपने अनुभवों से साझा कराया।
वयोवृद्ध आंदोलनकारी महेश्वर प्रसाद बहुगुणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही उत्तराखंड आंदोलन में शहीद गिरीश बद्री एवं राजेश लखेडा के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महानगर प्रभारी मयंक गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,भाजपा नेता सुभाष बड़थ्वाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष विजय भट्ट ,संदीप मुखर्जी, धर्मपाल रावत, मंजू कोटनाला, पार्षद सतीश कश्यप, दिनेश सती, श्रीमती नीलम उनियाल, राजपाल पयाल, दर्शन लाल बिंजोला, राजकुमार कक्कड़, कैंट उपाध्यक्ष श्रीमती बीना नौटियाल सहित धर्मपुर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!