देश के सबसे लंबे व्यक्ति (8.2 फीट) धर्मेन्द्र ने थामा अखिलेश की समाजवादी पार्टी का दामन

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर हर पार्टी अपना विस्तार कर रही है। छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है, कई दूसरे क्षेत्रों से आए लोगों को पार्टी में जगह दी जा रही है। अब समाजवादी पार्टी ने एक कदम आगे बढ़कर देश के सबसे लंबे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। उनका नाम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और हाइट- 8 फुट 2 इंच है।

इस मौके पर सपा ने एक जारी बयान में कहा है कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह को अखिलेश यादव की लीडरशिप में पूरा भरोसा है, वे सपा की योजनाओं से प्रभावित हैं, ऐसे में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। धर्मेंद्र प्रताप सिंह की बात करें तो वे प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने एक मास्टर डिग्री भी ले रखी है. लंबे कद की वजह से वे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. लेकिन उन्हें खुद इस हाइट ने कई बार परेशान किया है।

साल 2019 में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करवानी पड़ गई थी। उन्हें arthritic pain होने लगा था, आम दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। ऐसे में उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। अब अपनी जिंदगी में एक नया सफर शुरू करने लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा की तरफ से उनकी अखिलेश यादव संग एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जो इस समय वायरल है। अब पार्टी चुनावी मौसम में धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कैसे इस्तेमाल करती है, ये आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा। अभी के लिए तो उन्हें सिर्फ पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!