देहरादून: जाखन को मिला 178 लाख़ की पेयजल योजना का तोहफा, कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी विधानसभा के अंतर्गत राज्य सैक्टर कार्यक्रम से निर्मित दून विहार पेयजल योजना (लागत 178.44 लाख) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण स्थल पर वृक्षारोपण किया और सभी क्षेत्र वासियों को बधाई भी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इससे पहले 20 अप्रैल को हमने सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन किया था जो दो करोड़ 95 लाख की लागत से निर्मित होगा। सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा जो 1.70 करोड़ से निर्मित होगी। दून विहार क्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत बंच केबलिंग का कार्य पूर्ण हो गया है, मात्र 800 मीटर से कम का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। पार्क का निर्माण भी अतिशीघ्र किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता के द्वार के नारे तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने ओवरहैड टैंक के लिए भूमि देने के लिए मंदिर समिति के सदस्यों को आभार भी जताया। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को दी गई बड़ी सौगात वंदे भारत ट्रेन के लिए उनका आभार भी प्रकट किया। 



 गौरतलब है कि इस योजना से दून विहार की 1620 जनसंख्या को जलापूर्ति की जायेगी। योजना में निर्मित 01 नग नलकूप से 350 एलपीएम का श्राव प्राप्त हुआ है एवं 200 कि०ली० क्षमता के जलाशय के निर्माण उपरान्त पम्प हाऊस से राईजिंग मेन की लाईन को उक्त जलाशय से जोडा गया है एवं 370 मीटर नयी वितरण प्रणाली बिछाकर दून विहार में पर्व बिछी वितरण प्रणाली से जोड दून विहार क्षेत्रवासियों को जलापूर्ति की जा रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल,भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, जलनिगम के ईई दीपक नौटियाल, सचिन कुमार, निरंजन डोभाल, दया जोशी, जगदंबा प्रसाद डिमरी, किरण पासवान, भावना बिष्ट, विनय गुप्ता, राकेश चड्ढा, सुरेंद्र नेगी, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, चुन्नी लाल, कमल थापा, मनजीत रावत सहित सैकडो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!